फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   development, public problem, mathura

विकास के पहिये में फंसकर चुटैल हो रहे राहगीर

Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
development, public problem, mathura
चौक बाजार से आकाशवाणी की ओर जाने वाला कुकड़ा पड़ा मार्ग और फैली कीचड़। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जल निगम ने मथुरा शहर के सीवर सिस्टम को सही करने से ज्यादा शहर की सूरत ही बिगाड़ दी है। टुकड़ों में किए जा रहे विकास कार्य लोगों के लिए सिर दर्द बन गए हैं। बरसात में यह और भी खतरनाक हो गए हैं। सीवर के लिए शहर की सड़कों को खोद दिया गया है। गड्ढों में पानी भरने से लोग गिरकर चुटैल हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को नजर अंदाज कर दिया है।
विज्ञापन

हम आपको मथुरा शहर के वृंदावन दरवाजा और कच्ची सड़क के लोगों का दर्द बताते हैं। शहर को जोड़ने वाले दोनों मार्ग दो वर्ष से भी अधिक समय से गड्ढों का दंश झेल रहे हैं। बिजली, पानी के बाद अब सीवर के लिए इन दोनों रास्तों को खोद दिया है। पानी, कीचड़ और दलदल से होकर हजारों लोग इस रास्ते से निकलते हैं। दो पहिया और पैदल राहगीर गड्ढों में गिरकर चटैल हो रहे हैं।
विज्ञापन

न अधिकारियों को फुर्सत न नेताओं पर समय
सड़कों की हालत बहुत खराब है। रात तो क्या दिन में भी इस रोड से निकलना खतरे से खाली नहीं। सीवर के काम में हुई ढिलाई से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। न अधिकारियों को देखने की फुर्सत है और न नेताओं के पास समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपुल पारीक, गऊघाट
बारिश में काम बंद कर दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार काम जारी है। दो दिन पहले आई तेज बारिश के बाद इस रोड की हालत बहुत खराब हो गई है। हम लोग घरों से भी नहीं निकल सके। बुजुर्ग तो निकल ही नहीं सकते।
- शशांक पाठक, चौक बाजार
सड़कों की हालत खराब होने से बच्चों को घर से बाजार भेजना भी खतरनाक है। साइकिल से तो दूर पैदल भी इस रास्ते से नहीं निकल सकते हैं। बच्चे गिरकर चुटैल भी हो चुके हैं। इसलिए उन्हें बाहर भेजने में डर लगता है।
- विकास अग्रवाल, कच्ची सड़क
पिछले दस सालों से यह सड़क ऐसे ही पड़ी है। इस सड़क को टूटते तो देखा है, लेकिन बनते कभी नहीं देखा। कभी बिजली के लिए तो कभी सीवर के लिए सड़कों को खोदा गया। बरसात में और हालात बदतर हो गए हैं।

- भगवान दास वार्ष्णेय, कच्ची सड़क
शहर में सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई की गई है। पिछले दिनों सीवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और कार्य जल्दी समाप्त करने के निर्देश दिए थे। बारिश के कारण कुछ समस्या हुई है। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर आवागमन रोका गया है, जिससे कार्य प्रभावित न हो। आसपास के रास्तों से लोग निकल रहे हैं, यदि उन रास्तों पर कोई समस्या है तो शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed