फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Department should give notice to the concerned before sending RC: DM

आरसी भेजने से पहले संबंधित को नोटिस दे विभाग : डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Department should give notice to the concerned before sending RC: DM
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्टाफ बैठक लेते हुए राजस्व वसूली के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बडे़ बकाएदारों को चिन्हित कर वसूली की कार्रवाई में और अधिक तेजी लाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि आरसी भेजने से पहले संबंधित को नोटिस जारी करें। विभाग भी वसूली की कार्रवाई करेें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अपनी टीम के माध्यम से अवैध शराब को लेकर तेज कार्रवाई करें। जनपद में किसी भी अवस्था में अवैध शराब की आपूर्ति नहीं होनी चाहिए। परिवहन विभाग अधिकारी से उन्होंने कहा कि जनपद में चल रही सभी बस एवं अन्य वाहनों की फिटनेस आवश्यक रूप से करा ली जाए। वसूली के लक्ष्य को भी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीओ विद्युत तहसीलदारों से संपर्क करें और अपने राजस्व को बढ़ाने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इसी प्रकार बांट एवं माप विभाग निरीक्षण में तेजी लाने और घटतौली की घटनाओं को पूरी तरह से रोकने को कहा। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती पोर्टलों पर कोई डिफॉल्टर न हो। बैठक में एडीएम वित्त योगानंद पांडेय, एसडीएम सदर प्रशांत नागर, गोवर्धन संदीप वर्मा, छाता कमलेश गोयल, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, स्वेता, प्रीति जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

१४ को शराब की दुकान बंद रहेंगी
जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल ने जनपद में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा एवं बीयर की थोक/फुटकर दुकान, मॉडल शॉप्स, भांग की दुकानें पूर्णत: बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसकी अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed