फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dengue outbreak is not stopping in Jaint, house-to-house cots

नहीं थम रहा जैंत में डेंगू का प्रकोप, घर-घर बिछी चारपाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak is not stopping in Jaint, house-to-house cots
चौमुहां। गांव जैंत में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 50 से अधिक मरीज मथुरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव में घर-घर मरीजों की चारपाई बिछी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन ने अभी तक गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं कराया है।
विज्ञापन

गांव में जगह-जगह गंदगी के चलते डेंगू व मलेरिया बुखार बढ़ता जा रहा है। दीवान ने अपने पुत्र को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां जांच में उसे डेंगू निकला है। हाईवे पर स्थित माहेश्वरी अस्पताल में 50 से अधिक मरीज डेंगू व मलेरिया के गांव जैंत के भर्ती हैं। पंचायत प्रशासन को गांव के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

गांव के मुकेश की पुत्री गौरी (12), माधुरी (आठ), भारत का पुत्र धर्मवीर, तेजवीर पुत्र ब्रज बिहारी, मानवेंद्र, अशोक, निखिल सविता पत्नी बबलू, राजू, बिरजा, सविता पत्नी राजू बीमारी के चलते विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दलवीर सिंह उर्फ भूरा ने बताया कि गांव में बहुत तेजी से डेंगू फैल रहा है। उन्होंने डीएम से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम शीघ्र भेजने तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed