फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demonstration at power station, locked

Mathura News: बिजलीघर पर प्रदर्शन, लगाया ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at power station, locked
बलदेव (मथुरा)। बिजली की अघोषित कटौती से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने शनिवार को बलदेव बिजलीघर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बिजली घर के कक्षों में ताला लगा दिया। एसडीओ व जेई को कार्यालय से बाहर ले आए और कक्ष में कुंडी लगा दी। पुलिस के समझाने पर भी बात नहीं बनी। आखिरकार बिजली विभाग के अफसरों ने जटौरा से जुड़े क्षेत्रों में शाम तक आपूर्ति सुचारू कराने, लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही, तब जाकर गुस्साए लोग माने।



बलदेव बिजली घर से जुड़े सब स्टेशन बरौली, मढ़ौरा, बलदेव में विद्युत कटौती होने से हाल बेहाल हो रहा है। पटलौनी, किलौनी, हथकौली, जटौरा आदि आधा दर्जन गांवों में तीन दिन से खंभे टूट जाने से आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। इन्वर्टर जवाब दे गए हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने में दिक्कत आ रही है। इससे नाराज लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। भाकियू नेता गजेंद्र सिंह परिहार, अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, छोटू चौधरी, गणेश तोमर, लेखराज सिंह प्रधान, ललित शर्मा आदि ने बिजली कटौती व क्षेत्र में बिजली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह ने डीएम को फोन से समस्या से बताई। अधिशासी अभियंता प्रथम गौरव कुमार, उपखंड अधिकारी बलदेव संजय सिंह ने किसानों को समझाया। विश्वास दिलाया कि विद्युत आपूर्ति समस्या शाम तक सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। जिन विभागीय कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी, अन्य समस्याओं के निस्तारण को 5 दिन बाद बैठक कर समाधान होगा। तब जाकर लोग माने। इस दौरान रिंकू प्रधान, योगी सिकरवार, विपिन सिकरवार, विकास शर्मा, माधव तेहरिया, अंकित तेहरिया, कौशल पांडेय, गोपाल पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीओ ने बताया पिछले दिनों आंधी से मढ़ौरा, बरौली, बलदेव में 100 से अ धिक खंभे गिर गए थे। खंभे लगा दिए गए हैं। जटौरा में आपूर्ति शाम तक चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed