{"_id":"5dc8248e8ebc3e5b4f3f1f0b","slug":"death-of-woman-mathura-news-agr4145727161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी के टाउनशिप तिराहे के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान दो बच्चे और पति बाल-बाल बच गए। परिवार छाता के गांव तरौली में बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था। इस दौरान चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर भाग गया।
थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी मिथलेश (25) और एक बच्चे का मुंडन कराने के लिए बाइक से गांव तरौली जा रहे थे। जब वे टाउनशिप तिराहे के पास पहुंचे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गनीमत रही कि इस दौरान पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर रिफाइनरी पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में लिया।