फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Death of two female devotees who came to visit Banke Bihari

श्रद्धा का सैलाब दे गया गम: बांके बिहारी के दर्शन को आईं दो महिला की मौत, भीड़ ने तोड़ी रेलिंग; लगा लंबा जाम

Sun, 24 Dec 2023 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 07:37 PM IST
सार

Banke Bihari Mandir: सर्दी के चलते कई जिलों व प्रदेशों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई हैं। वहीं, शनिवार, रविवार को सप्ताहांत और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रविवार को वृंदावन में श्रीबांके बिहारी के दर्शन को उमड़ी।

विज्ञापन
Death of two female devotees who came to visit Banke Bihari
हादसे के बाद रोते साथी महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को आईं दो महिला श्रद्धालुओं की रविवार को मंदिर के रास्ते में मौत हो गई। एक महिला जबलपुर (मप्र) और दूसरी सीतापुर (उप्र) की रहने वाली थी। दोनों महिलाएं भीड़ के दबाव में अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। तबियत बिगड़ने से मौत होने की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। वहीं, चार लाख से अधिक श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचे। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय पुलिस द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार बीना गुप्ता (70) पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता निवासी गंज बाजार, महोली, सीतापुर, जो कि अपनी पड़ोसन शिवानी व अन्य परिजनों के साथ वृंदावन में श्रीबांके के दर्शन को आई थीं। रविवार सुबह 11.30 बजे करीब वह मंदिर में दर्शन को निकली थीं। तभी वह भीड़ के चलते अपने परिजनों बिछड़ गईं। पड़ोसन शिवानी उनके साथ थीं। हरि निकुंज चौराहा के पास चलते-चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और अचेत हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मौत 1.30 बजे करीब जयपुरिया धर्मशाला के पास हुई। मंजू मिश्रा (58) पत्नी भोलेनाथ मिश्रा निवासी अधारताल, जबलपुर, मध्य प्रदेश व छह परिजनों के साथ दर्शन कर लौट रही थीं। तभी वह भीड़ के चलते बिछड़ गईं। बेटी रागिनी उनके साथ थी। अन्य परिजनों के इंतजार में मंजू मिश्रा धर्मशाला के पास ही बैठ गईं। तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और अचेत हो गई। पुलिस रामकिशन मिशन अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दी गईं। एसएसपी के अनुसार दोनों शवों को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए। भीड़ के दबाव में मंदिर के भीतर मौत होने की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जो कि गलत है।

विज्ञापन

चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, व्यवस्थाएं ध्वस्त
सर्दी के चलते कई जिलों व प्रदेशों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई हैं। वहीं, शनिवार, रविवार को सप्ताहांत और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रविवार को वृंदावन में श्रीबांके बिहारी के दर्शन को उमड़ी। करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। रेलिंग तोड़ दी गईं। पुलिस कर्मी के भीड़ को नियंत्रण करने में पसीने छूट गए। इधर, वृंदावन के मार्गों पर डेढ़ से दो किमी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed