{"_id":"5f0322828ebc3e43211c942d","slug":"death-mathura-news-agr4492476125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार की हालत गंभीर
विज्ञापन
मृतक अर्जुन (फाइल फोटो)
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। जाजनपट्टी-सौंख मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक युवक की 16 जून को शादी हुई थी।
सोमवार को मगोर्रा निवासी अर्जुन (18) पुत्र रामकिशोर कोली सुबह नौ बजे दोस्तों के साथ जाजनपट्टी चौराहा किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान सामने से मंशा देवी मंदिर परिसर स्थित अखाड़े से पहलवानी कर नगला धाम निवासी नंदू (20) पुत्र मुरारी बाइक से गांव जा रहा था। दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। अर्जुन की मौके पर मौत हो गई। मृतक के तीन दोस्त जबर सिंह, छोटे, रामू और बाइक सवार नंदू गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। समीप से गुजर रहे विवेक और सुनील भी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है मृतक अर्जुन की शादी 16 जून हो हुई थी। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना प्रभारी रोहन सिंह ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि चार लोगों की गंभीर हालत है।