फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deadly attack on shopkeeper, assailant caught by real brother

दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, हमलावर सगे भाई दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on shopkeeper, assailant caught by real brother
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में दुकानदार पर लाठी-डंडे और सरियों से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सदर बाजार पुलिस ने हमलावर सगे भाइयों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की गोकुलपुरम कॉलोनी निवासी रवि ने कुछ ही दिन पूर्व औरंगाबाद में प्रोवीजन स्टोर की दुकान खोली है। आबिद की दुकान पहले से यहां है। इसको लेकर आए दिन आबिद दुकानदार रवि से विवाद करता रहता था। शनिवार रात आबिद और राजा(सगे भाई) ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर रवि पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और सरियों से लैस इन हमलावरों ने जब तक रवि को मारा, तब तक कि वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर नहीं गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई। शुरू में दो समुदायों में झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के भाई जितेंद्र की तहरीर पर आबिद और राजा समेत छह के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सदर बाजार पुलिस ने हमलावर सगे भाइयों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि हमलावर सगे भाई गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चार अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed