{"_id":"62baebdb55f67051452b49bb","slug":"dead-fish-in-the-pond-people-troubled-by-the-smell-mathura-news-mtr519938231","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मरी मछलियां, बदबू से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मरी मछलियां, बदबू से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। बरसाना मार्ग स्थित सकीतरा पथवारी मंदिर के निकट स्थित तालाब के दूषित पानी में तड़प-तड़प कर हजारों मछलियों ने दम तोड़ दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। तालाब में मरी मछलियों से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं। एसडीएम ने नगर पंचायत की टीम भेज कर मरी मछलियों को वहां से निकालने के निर्देश दिए हैं।
नगर पंचायत गोवर्धन के सकीतरा में पथवारी मंदिर के निकट पुराना तालाब है। देख रेख के अभाव में तालाब का पानी दूषित हो गया है। मंगलवार को तालाब के दूषित पानी में हजारों मछलियां मर गईं। तालाब से उठती दुर्गंध से आप-पास के लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया।
मछलियों के मरने की सूचना एसडीएम संदीप वर्मा को दी गई। उन्होंने नगर पंचायत की टीम भेज कर मरी मछलियों को तालाब से निकालने के निर्देश ईओ को दिए हैं। ईश्वर चंद्र ने बताया कि तालाब काफी पुराना है, सफाई न होने के कारण पानी दूषित हो गया है। हजारों मछलियां मर गई हैं। दुर्गंध से घरों में रहना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
तालाब में मछलियां मरने की जानकारी मिली है। नगर पंचायत की टीम भेज कर मृत मछलियों को पानी से बाहर निकलवाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सैंपलिंग कराने के निर्देष दिए हैं। संदीप वर्मा, एसडीएम गोवर्धन।