फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dead body

Mathura News: ओमेक्स सिटी के फ्लैट में फंदे से लटका मिला विहिप नेताका शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
dead body
फोटो-
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी के फ्लैट में फंदे से लटका मिला विहिप नेताका शव
- घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन(मथुरा)। नगर की पॉश कॉलोनी ओमेक्स सिटी में विहिप नेता का शव बृहस्पतिवार को फ्लैट में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट के दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना मांट के गांव मांट मूला निवासी और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री धर्मेंद्र (30) बाल पुष्टाहार विभाग में संविदा पर डाटा ऑपरेटर के पद पर तैनात था। धर्मेंद्र ने पांच माह पूर्व दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति से ओमेक्स सिटी में मीरा 4बी के फ्लैट नंबर 102 किराए पर लिया था। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार को धर्मेंद्र ने डॺूटी की थी और शाम को फ्लैट पर आ गया था। परिजन ने फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ जा रहा था। सुबह बच्चों को देखने के लिए भेजा तो शव फंदे पर लटका मिला। फ्लैट में खून के कई जगह धब्बे पड़े हुए थे। जिसको देखकर लग रहा था कि धर्मेंद्र की हत्या की गई है। पिता ने मांट राजा निवासी एक युवक पर षड्यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। बाइक पर भी खून के निशान थे। वहीं पुलिस ने कमरे में बिखरा सामान और शराब की बोतलों को देखकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत का सही कारण क्या है।
-प्रवीण मलिक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed