फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Darshan should be done from outside the railing in Nandbaba temple

Mathura: नंदबाबा मंदिर में सुगमता से हो सकें दर्शन, दाऊजी की चौपाल पर हुई मंत्रणा; लिया गया ये निर्णय

Wed, 18 Dec 2024 03:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2024 03:11 PM IST
सार

मथुरा के नंदगांव में नंदबाबा मंदिर में व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कस्बे में पंचायत का आयोजन किया गया। मंत्रणा की गई की किस तरह आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें और उनके साथ कोई अभद्रता न हो।
 

विज्ञापन
Darshan should be done from outside the railing in Nandbaba temple
नंदबाबा मंदिर मंदिर में हुई पंचायत में शामिल लोग

विस्तार

मथुरा के नंदगांव में नंदबाबा मंदिर में दर्शन सुगमता से हो सकें, इसके लिए दाऊजी की चौपाल पर सोमवार रात आयोजित पंचायत में लोगों ने विचार और सुझाव रखे। सुझाव रखा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को रेलिंग के बाहर से दर्शन कराए जाएं। मंदिर परिसर में ऊपर वाली परिक्रमा को मंगला से राजभोग आरती तक खोला जाए। सेवायतों से तीर्थयात्रियों से मधुर व्यवहार करने और गाय के नाम पर दान नहीं मांगने की बात भी रखी। पूर्व में कस्बे में दीवारों पर नंदगांव का इतिहास लिखवाया गया था, खामी के चलते उसे मिटवा दिया गया।
विज्ञापन


मांग उठाई कि जानकारी को ठीक करके पुनः लेखन कराया जाए। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी, श्रीनंदरायजी महाराज सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष डाॅ. भुवनेश गोस्वामी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराए जाने के लिए समय मांगा। चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी, मोहनश्याम, परषोती चौधरी, भागीरथ चौधरी, मंगल सिंह, भगवान सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन



महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगवाई जाए
पंचायत में ब्रज क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाए जाने के मांग की। अमरजीत चौधरी, जीतू चौधरी ने नगर पंचायत चेयरमैन से रंगीली चौक या अन्य किसी स्थान पर प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed