फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dairy operator killed

डेयरी कारोबार की प्रतिद्वंद्विता में तो नहीं हुई नाजिम की हत्या

Sun, 29 Nov 2020 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator killed
मथुरा। दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के क्षेत्र में हाईवे पर डेयरी संचालक की हत्या कारोबार की प्रतिद्वंद्विता का परिणाम हो सकती है। पुलिस ने इस बिंदु को जांच में शामिल किया है। इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान लेने के साथ हाईवे पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा, जिससे पल्सर बाइक पर सवार लोगों की पहचान उजागर हो सके।
विज्ञापन

हरियाणा से गाड़ियों में दूध कारोबारी मथुरा होते हुए आगरा तक जाते हैं। इनमें पनीर, क्रीम बड़ी मात्रा में सप्लाई होता है। सप्लाई को लेकर डेयरी संचालकों में प्रतिद्वंद्विता बनी रहती है। पुलिस को शक है कि डेयरी कारोबारी नाजिम की हत्या इसी प्रतिद्वंद्विता का परिणाम हो सकती है, क्योंकि पुलिस के पीछा करने के बाद भी बाइक सवारों ने नाजिम को गोली मारी। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी को भी तलाश रही है। चूंकि केडी मेडिकल कॉलेज के सामने वारदात हुई है इसलिए वहां के सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। चूंकि कोटवन पुलिस चौकी क्षेत्र से पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया था इसलिए इस रास्ते में कहां-कहां सीसीटीवी लगे हैं इसकी भी पड़ताल होगी। रात के समय बाइक सवारों के चेहरे कितने स्पष्ट दिखाई देेंगे यह कहा नहीं जा सकता। पुलिस के सामने समस्या ये भी है कि बदमाशों की बाइक पर नंबर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हाईवे पर हुई डेयरी व्यवसायी की हत्या के मामले में सीओ मांट धर्मेंद्र चौहान जांच कर रहे हैं। हत्या का कारण जानने के लिए कारोबार की प्रतिद्वंद्विता समेत कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी, जिससे बाइक सवारों की पहचान उजागर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed