फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cut in Baldev and trauma center built in Bajna on Expressway

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव में कट और बाजना में बनेगा ट्रॉमा सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
cut in Baldev and trauma center built in Bajna on Expressway
मथुरा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में सीएम योगी के समक्ष जिले के जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रस्ताव रखे। सांसद हेमा मालिनी ने बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कट बनाने का मुद्दा उठाया तो मांट विधायक राजेश चौधरी ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर सरकारी ट्रॉमा सेंटर बनाने की प्रस्ताव रखा। इसपर सीएम ने अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर वर्तमान में कोई सरकारी ट्रामा सेंटर नहीं है। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए मथुरा या वृंदावन में भर्ती कराया जाता है। यमुना एक्सप्रेस-वे से शहर तक आने में समय भी ज्यादा लगता है। ऐसे में समय रहते बेहतर उपचार के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर बजना के निकट एक सरकारी ट्रामा सेंटर का निर्माण कराना अति आवश्यक है। राया में हेरिटेज सिटी के लिए भूमि का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन से ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए योजना बनाने के लिए कहा गया है। इसी तरह सांसद ने बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कट बनाने की प्रस्ताव रखा है। इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं पर सीएम योगी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed