फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural program in mathura

विराट की कविताओं में परंपरा-आधुनिकता का प्रवाह

Thu, 04 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
cultural program in mathura
 हिंदी और ब्रजभाषा के कवि साहित्यकार डा. विष्णु विराट स्मृति समारोह के प्रथम चरण में आयोजित गोष्ठी में उनका स्मरण किया गया। साहित्यकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ वल्लभकुल संप्रदाय के पीठाधीश्वर गोस्वामी द्वारकेश लाल महाराज, विक्रम विवि उज्जैन के पूर्व आचार्य डा. हरिमोहन बुधौलिया, राजा बाबा, विराट की पत्नी डा. ब्रजबाला चतुर्वेदी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


शुभारंभ में डा. विष्णु विराट की लोकप्रिय कविताओं की रिकार्डिंग सुनाई गई। संयोजक मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु है लेकिन कुछ लोग जीवित रहते हुए मृतक के समान रहते हैं और कुछ लोग प्रतिभा और समाज के प्रति योगदान देकर अमर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आए रामकुमार कृषक ने उनकी कविता में परंपरा और आधुनिकता का प्रभाव बताया। उज्जैन के भैरूलाल मालवीय ने कहा उनके काव्यों में प्राचीन और नवीन छंदों का निर्वाह देखने को मिला। डा. वेदप्रकाश अमिताभ, डा. नरेंद्र सिंह फौजदार, डा. केडी झा, डा. नटवर नागर ने भी अपने विचार रखे।


इस अवसर पर डा. अनिल चतुर्वेदी, डा. राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल, उपेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र विमल, शिवदत्त चतुर्वेदी, विठठलेश चतुर्वेदी, चरण सिंह जादौन, सुभाष चंद्र गुप्ता, डा. एसपी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। संचालन महेंद्र नेह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed