फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowds of pilgrims begin to swell in Govardhan.

Mathura News: गोवर्धन में उमड़ने लगी परिक्रमार्थियों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crowds of pilgrims begin to swell in Govardhan.
मुड़िया मेला पर गोवर्धन में परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। 
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में गिरिराज महाराज के दर्शन और 21 किलोमीटर लंबी सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार मेले के दौरान करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मार्गों और चौराहों पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु दानघाटी स्थित गिरिराज महाराज के दर्शन पूजन कर गिरिराज महाराज के जयकारों के साथ अपनी परिक्रमा आरंभ करते नजर आए। मेले की रौनक बढ़ाने के लिए प्रमुख दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर और जतीपुरा मुखारविंद मंदिर को दूधिया रोशनी और रंग- बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इससे वातावरण भक्तिमय नजर आने लगा है। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य निजी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

--

सुरक्षा इंतजाम

30 जुलाई तक पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के सख्त घेरे में रखा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
-----
आवागमन की बेहतर सुविधा

श्रद्धालुओं के लिए गोवर्धन में 61 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं रेलवे द्वारा 23 से 31 जुलाई तक 6 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं मथुरा जंक्शन पर आधा दर्जन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सुनिश्चित किया गया है। प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज ने भी 1100 बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी
मेले के दौरान भीड़ पर नजर रखने के लिए 31 स्थानों पर वॉच टावर बनाए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में 183 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं, दिशा-निर्देश और यातायात संबंधी जानकारी देने के लिए 350 पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम स्थापित किए गए हैं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed