{"_id":"58a7449b4f1c1bb901d83ff3","slug":"youth-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में युवक ने खुद को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहक्लेश में युवक ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास नगर में शुक्रवार को गृहक्लेश में युवक ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर आ गए। फर्श पर खून से लथपथ युवक को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार बरामद पिस्टल अवैध है। शव को कब्जे में लिया है।
बताया गया है कि विकास नगर निवासी राजू उर्फ राजकुमार (28) का शुक्रवार को पत्नी से विवाद हो गया था। सुबह आठ बजे उसका खून से लथपथ शव फर्श पर मिला। सीने में गोली लगी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया।
यहां दोपहर 12 बजे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। युवक ने जिस पिस्टल से गोली मारी है, वह अवैध है। पुलिस ने पिस्टल को बरामद कर लिया है।