फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wife murdered by an axe

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 17 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 17 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन

कोतवाली छाता के गांव अकबरपुर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
है। पुलिस के अनुसार गांव अकबरपुर निवासी शिशुपाल सिंह सिसौदिया शराब पीने का आदी है। मंगलवार को शाम पांच बजे वह नशे में घर आया। उस समय उसकी पत्नी गुड्डी देवी (30) खाना बना रही थी। गुड्डी ने शराब पीने का विरोध किया तो शिशुपाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद शिशुपाल मौके से भाग गया। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकोें ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन गुड्डी के शव को गांव अकबरपुर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार को ले जाने लगे। इसी दौरान छाता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिशुपाल के आंगन में पड़ी कुल्हाड़ी बरामद कर ली और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में शिशुपाल के पिता देवी सिंह ने शिशुपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed