फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vehicle thieves arrested in mathura

मथुरा से चोरी करते और भरतपुर में बेच देते

Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
vehicle thieves arrested in mathura
दो दोपहिया वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला
जिले से दोपहिया वाहन चुराकर गैंग भरतपुर में बेच देता। एक वाहन 20 हजार रुपये तक में बेचा जाता। फरह पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है जबकि दो सदस्य भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस के ये सफलता रैपुराजाट के समीप चेकिंग के दौरान मिली। यहां बाइक पर आ रहे लोगों को रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की। उनके दो साथी भाग निकले लेकिन दो लोगों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास बाइक के कागज नहीं थे। सख्ती पर हकीकत सामने आ गई। पकड़े गए युवक सतीश और योगेश उर्फ बबलू (दोनों निवासी बरारी, थाना रिफाइनरी) हैं। इनके दो साथी कर्मवीर निवासी पैगांव (थाना शेरगढ़) और बंटू निवासी बरारी (थाना रिफाइनरी) भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक फरह अवधेश त्रिपाठी ने इनके कब्जे से यूपी-85एच0743 बाइक बरामद हुई। उनकी निशानदेही पर दो एक्टिवा और दो स्पलेंडर बाइक गांव गढ़ी रौसू के सामने अतर सिंह के अहाते से बरामद की हैं।


एसपी (सिटी) ने बताया कि पांचों वाहन कृष्णानगर, टाऊनशिप, हाईवे और गोवर्धन से चुराए गए। चोरी किए गए वाहन कुछ दिन तक सुरक्षित स्थान पर रखने के बाद सौदा पटाकर भरतपुर में बेच दिए जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed