फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   truck loot between mathura and agra

एत्मादपुर से लूटा ट्रक, महावन में चालक-क्लीनर को फेंका

Sat, 06 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 06 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
truck loot between mathura and agra
एत्मादपुर आगरा से ट्रक लूटने के बाद लुटेर देर रात चालक और क्लीनर को महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे फेंक गए। लुटेरे उनसे मोबाइल और नकदी भी ले गए।
विज्ञापन


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की अजय नगर कालोनी निवासी शरीफ खान पुत्र असगर खान मथुरा हाईवे क्षेत्र की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक पर चालक हैं। शुक्रवार रात शरीफ खान साथी क्लीनर माधुरीकुंड गोवर्धन निवासी हरी सिंह के साथ कानपुर में माल खाली कर मथुरा लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात दो बजे दोनों आगरा के थाना एत्मादपुर में हाईवे स्थित भगवान पेट्रोल पंप के निकट बने ढाबे पर सो रहे थे। रात दो बजे चार बदमाशों ने गाड़ी की केबिन खुलवाई और दोनों को बंधक बनाकर केबिन में नीचे डाल लिया। दोनों की पिटाई कर 3500 रुपये, मोबाइल और ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के 2:45 बजे लुटेरे दोनों को थाना महावन क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 118 गांव किसनपुर के निकट सरसों के खेत में फेंक कर भाग गए। तड़के लुटे पिटे शरीफ और हरी सिंह थाना महावन पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और दोनों को थाना एत्मादपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed