फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three tourist injoured at yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन बांग्लादेशी पर्यटक घायल

Sat, 03 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
three tourist injoured at yamuna expressway
expressway in india - फोटो : Wikipedia
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम को ताजमहल का दीदार कर आगरा से लौट रहे बांग्लादेशी पर्यटकों की कार महावन क्षेत्र में अनियंत्रित होने पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन बांग्लादेशी पर्यटक घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बांग्लादेश में एस्सार ग्रुप सेक्टर चार ढाका के रहने वाले काजी हुसैन, आरिफ  और जियाउद्दीन शनिवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए दिल्ली से किराए की कार में चालक सलीम निवासी सदर बाजार दिल्ली के साथ आगरा आए थे। यहां ताजमहल देखने के बाद शाम को वापस यमुना एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन


थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 117 के समीप चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे सवार चालक समेत तीनों बांग्लादेशी पर्यटक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed