{"_id":"58582c4a4f1c1b2064e39701","slug":"tet-paper-on-whatsap-before-exame","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ही मोबाइल पर पहुंच गया टीईटी का पेपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह ही मोबाइल पर पहुंच गया टीईटी का पेपर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
टीईटी पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह उस वक्त हल्ला मचा जब अचानक कुछ मोबाइल पर टीईटी का पेपर पहुंच गया। यह डी कोड का पेपर पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप पर था। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आईपी सिंह सोलंकी का कहना है कि मथुरा में तो डी सीरीज का पर्चा नहीं बांटा गया है। यह सीरीज कहां की थी इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया।
सोमवार को प्रदेश भर में टीईटी की परीक्षा कराई गई। दो पालियों में एग्जाम था। पहली पाली सुबह को 10:30 से 12:30 तक थी जबकि दूसरी पाली 2:30 से पांच बजे तक थी। इसे लेकर प्रशासन ने चौकस इंतजाम कर रखे थे। हर केंद्र पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम रहे। मोबाइल समेत कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह से प्रतिबंधित था।
लेकिन फिर भी डी कोड का यह पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर कहां से आया यह सवाल उठता रहा। हालांकि मथुरा में सुबह की पाली में डब्लू, एक्स, वाई और जेड सीरीज के पेपर और शाम की पाली में पी, क्यू, आर और एस सीरीज के प्रश्नपत्र रहे। डी सीरीज कहां बांटी गई इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया है।
विज्ञापन
इस सीरीज में जो प्रश्न थे उनमें प्रश्न संख्या 23 था कि जब कोई छात्र असफल होता तो समझा जाता है कि..। प्रश्न 24 था किसी छात्र की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या है। 25 नंबर सवाल था कि आप किसी कक्षा में पढ़ा रहे हैं और छात्र सवाल पूछता हैं तो आप क्या करेंगे। बताया तो यहां तक जा रहा है कि इस पेपर को लेकर मथुरा में सौदेबाजी भी की जा रही थी।