फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police spector beated businessman in vrindavan

दरोगा ने व्यापारी को पीटा, हंगामा

Fri, 26 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 26 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
police spector beated businessman in vrindavan
बांके बिहारी पुलिस चौकी के इंचार्ज ने अतिक्रमण के विरोध में अभियान के दौरान दुकानदारों से अभद्रता की। एक दुकानदार का सामान फेंक दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया और चौकी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बांके बिहारी पुलिस चौकी के इंचार्ज राजीव सिंह सिपाहियों के साथ विद्यापीठ चौराहे से अतिक्रमण हटाने के लिए निकले। आरोप है कि उन्होंने दुकानदारों से गाली गलौज शुुरू कर दी। ठाकुरगली में मुकुट शृंगार की दुकान करने वाले अनुराग की दुकान का उन्होंने सामान फेंका तो उसने विरोध किया। इस पर चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। दुकानदारों के एकत्र होने पर चौकी इंचार्ज चले गए। घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन


व्यापारी लामबंद होकर चौकी पर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। चेयरमैन मुकेश गौतम भी पहुंचे। दोनों ने 72 घंटे में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और दोषी के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग करने पर व्यापारियों के साथ अभद्रता
वृंदावन। दो दिन पूर्व बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों ने क्षेत्र में रिक्शे, ठेलों से जाम की समस्या के विरोध में कोतवाल को ज्ञापन सौंपा था। व्यापारियों के अनुसार चौकी इंचार्ज की कार्रवाई इसी के चलते हुई है। बांकेबिहारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज गौतम, अतुल गोयल, दीपक, आसू अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, तरुण अग्रवाल, श्रीवल्लभ गौतम, मोहन शर्मा, अन्नू गौतम, दिनेश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, मोनू गोयल, रसिक बल्लभ ने कहा कि पुलिस ने व्यापारियों की समस्या तो नहीं सुलझाई बल्कि मारपीट कर विवाद को जन्म दे दिया।  


सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हैं दरोगा
वृंदावन। व्यापारियों का आरोप है कि बांके बिहारी पुलिस चौकी के इंचार्ज राजीव सिंह आए दिन बाइक सवारों, रिक्शा और आटो चालकों से अभद्रता करते हैं। व्यापारियों के अनुसार वह क्षेत्र में सिंघम भी कहे जाते हैं और वह ऐसे पुकारा जाना पसंद करते हैं।

दरोगा की भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकमास को देखते हुए थाना और चौकी प्रभारियों को अतिक्रमण हटाने के आदेश किए गए हैं।
-शैलेंद्र पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed