{"_id":"58a891f14f1c1bdf6ad84296","slug":"police-reveals-loot-of-5-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामवीरा गैंग ने की थी पांच लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्यामवीरा गैंग ने की थी पांच लाख की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पूर्व गाड़ी बेचने के बहाने संभल के लोगों को बुलाकर पांच लाख की लूट बरौली बलदेव के श्यामवीरा पहलवान के गैंग ने की थी। हाईवे पुलिस ने श्यामवीरा सहित उसके चार साथियों को दबोच लिया।
14 फरवरी को संभल के लोगों को श्यामवीरा पहलवान के गैंग ने गोवर्धन रोड स्थित संगम विहार कालोनी में कार बेचने के बहाने बुलाया था।
इसी दौरान लुटेरों ने उनसे पांच लाख रुपये लूट लिए और पिटाई कर भगा दिया। इस मामले में थाना हाईवे में रिपोट दर्ज की गई। हाईवे पुलिस ने बरौली बलदेव निवासी श्यामवीरा पहलवान, वृंदावन कोतवाली के गांव नगला मोरा निवासी बच्चू सिंह, बनवारी ठाकुर, संजय जाटव, मेघश्याम सिंह को दबोच लिया।
पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटे गए 42,000 रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। हाईवे थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट पांच लाख रुपये की न होकर 52,000 की हुई थी। इसमें श्यामवीरा पहलवान पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई लूट में भी शामिल रहा है। जेल से छूटने के बाद उसने और लुटेरों को गैंग में शामिल कर लिया था।