फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police man has murdered his wife

जेल कर्मी ने पत्नी को गला घोटकर मारा

Wed, 18 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
police man has murdered his wife
मंगलवार तड़के थाना सदर बाजार की मोती एन्कलेव कालोनी में एक जेलकर्मी प्रमोद कुमार ने अपनी पत्नी मधु (38) की बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और उसकी पत्नी ने उसे शराब की आदत छुड़वाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था। तीन दिन पहले ही वह वहां से घर लौटा और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की खुन्नस में पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी प्रमोद कुमार मूल रूप से मोहल्ला नगला बेर, गांव सोनई का रहने वाला है। घटना के वक्त घर पर प्रमोद व मधु के अलावा बेटा प्रतीक (14) था। बेटी योग्यता उर्फ यामिनी (17) नानी के पास टेकमेन सिटी कालोनी गई हुई थी। रात में प्रमोद ने खुद मैगी बनाई और कसम देकर पत्नी और बेटे को खिला दी।
विज्ञापन


मैगी में उसने कोई विषाक्त पदार्थ मिला दिया था, जिससे उसे खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। प्रतीक को उल्टियां भी हुई। तड़के लगभग पांच बजे प्रमोद ने स्कूली बेल्ट का फंदा मधु के गले में डाल दिया और कसने के लिए उसमें शू ब्रुश फंसाकर ऐंठ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सुबह सात बजे अपने भाई प्रदीप को फोन कर मधु की हत्या करने की जानकारी दी और फरार हो गया। प्रदीप और अन्य लोगों के पहुंचने तक भी प्रतीक गहरी नींद में था। सूचना पर सदर पुलिस व सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए।


प्रमोद 2008 तक मथुरा की जिला जेल में तैनात रहा, इसके बाद उसका ट्रांसफर एटा हो गया था। प्रमोद शराब का आदी है और शराब की लत छुड़वाने के लिए पांच माह पूर्व उसे भगवान नगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया गया था। मधु के पिता रामसरन पाल निवासी गांव ब्याहरा, थाना इगलास अलीगढ़ ने प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में प्रतीक से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। उससे साक्ष्य जुटाने में भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed