फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police disclosed the killing matter

रेलवे में नौकरी को सुपारी देकर मरवा डाला भाई

Tue, 10 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
police disclosed the killing matter
रेलवे गैंगमैन के हत्यारोपी
रेलवे के गैंगमैन विष्णु का कत्ल छोटे भाई ने ही कराया था। भाई की नौकरी लेने के लिए पच्चीस हजार में उसकी जान का सौदा कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई और हत्यारे को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है।  
विज्ञापन


ये सनसनीखेज कत्ल 6/7 दिसंबर की रात को जंक्शन के करीब इंजीनियरिंग विभाग के पास स्टोर में हुआ था। यहां चौकीदारी करते वक्त महेंद्र प्रताप नगर निवासी विष्णु प्रसाद (30) पुत्र गजाधर प्रसाद की हत्या की गई थी। उनको लोहे की राड से पीटकर मारा गया था।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई कृष्णा प्रसाद ने जीआरपी में विष्णु प्रसाद के चंडीगढ़ निवासी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। लेकिन शुरुआत से इस नामजदगी पर पुलिस विश्वास नहीं कर रही थी। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ करना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की तफ्तीश को उस वक्त बल मिला जब पता चला कि विष्णु प्रसाद ने छोटे भाई कृष्णा को नौकरी में अपना नामिनी बना रखा था। कृष्णा की पत्नी पूनम से जब पूछताछ हुई तो उसने सारा राज खोल दिया।

पूनम ने पुलिस को बताया कि जिस दिन जेठ विष्णु प्रसाद की हत्या हुई थी उस दिन कृष्णा नशे में था और बड़बड़ा रहा था कि भाई का खेल खत्म कर दिया है। पूनम से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने विष्णु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा मगर जब कड़ाई हुई तो टूट गया और पूरी घटना का खुलासा कर दिया। 

सीओ रेलवे आरके गौतम ने बताया कि कृष्णा के मन में नौकरी का लालच आ गया था। उसे लगने लगा कि अगर भाई मर जाएगा तो उसे नौकरी मिल जाएगी। उसने स्टेशन पर घूमने वाले नशेड़ी गोपालदास निवासी टाटा नगर जमशेदपुर, झारखंड को अपने साथ मिला लिया। विष्णु की हत्या करने के लिए 25,000 रुपये तय कर लिए। गोपालदास के साथ एक अन्य नशेड़ी भी था। इन दोनों ने लोहे की राड से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। 


एसओजी प्रभारी हरिओम सिंह ने कृष्णा को उसके घर से और गोपालदास को सर्कुलेटिंग एरिया में कार पार्किंग से पकड़ा। गोपालदास के पास से मृतक विष्णु का मोबाइल, सुपारी की रकम में से 10,080 रुपये बरामद किए गए हैं। एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed