फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested three robers

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

Fri, 31 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 31 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
police arrested three robers
थाना राया पुलिस ने शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दरोगा घायल होते-होते बचे। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में कारतूस और असलाह बरामद किए हैं। बताया गया है कि तीनों हाथरस के टोंटा गैंग के सदस्य हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर 12 बजे का है। राया पुलिस को सूचना मिली कि एक काले रंग की अपाचे बाइक पर तीन बदमाश नींमगांव के निकट किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने तीनों का पीछा किया। जैसे ही बदमाश नींमगांव के निकट स्थित पंडवा गांव के समीप पहुंचे तो उनकी नजर पुलिस पर पड़ गई। इस पर तीनों बाइक छोड़ कर गांव के ही तालेवर के दो मंजिल बने ट्यूबवेल के कमरे के ऊपर चढ़ गए। पुलिस ने उनको घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने छत से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान पहली गोली एसआई अमर पाल सिंह के पास से गुजर गई। इसके बाद पुलिस ने थाना राया सूचना भेजकर फोर्स मंगाया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। कुछ देर बाद एक बदमाश नीचे उतर कर भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। साथी के पकड़े जाने के बाद अन्य बदमाशों ने भी सरेंडर कर दिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने असलाह और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अनिल निवासी चौमुहां जैंत, अनिल टोंटा निवासी बढ़ेरा वृंदावन और नरेंद्र निवासी अहोवा सुरीर बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी थाना राया पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाककर्मियों से लूट में शामिल होने की संभावना
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र में सिटी डाकघर पर हुई लूट में राया में पकड़े गए तीनों बदमाशों का हाथ होने की संभावना है। बदमाशों के पास से डाक घर का बैग और डाक टिकट समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं। बदमाशों की शिनाख्त कराने पुलिसकर्मी थाने भी पहुंचे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed