फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police are searching Atheist Conference organizers for

नास्तिक सम्मेलन के आयोजकों को तलाश रही पुलिस

Sun, 20 Nov 2016 11:58 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 20 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
police are searching Atheist Conference organizers for
नास्तिक सम्मेलन के आयोजकों को तलाश रही पुलिस - फोटो : Amar Ujala
नगर में नास्तिक सम्मेलन के बहाने धार्मिक ग्रंथों और संतों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर घिरे बालेंदू के साथ उनके दोनों भाइयों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने रविवार को नास्तिक सम्मेलन के आयोजन स्थल विंदू सेवा संस्थान, अम्माजी होटल की छानबीन की। उनके परिवार के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस तीनों भाइयों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि 14 अक्तूबर को नास्तिक सम्मेलन के आयोजक स्वामी बालेंदू पर धार्मिक ग्रंथों, ईश्वर और नगर के संतों पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने पिछले दिनों नास्तिक सम्मेलन के आयोजक बालेंदू और उनके भाई यशेंदू और पूर्णेंदू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सांप्रदायिक सद्भावना, अमन चैन को प्रभावित करने के और 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह ने रविवार को वादी संत गोविंदानंदतीर्थ के साथ आयोजन स्थल पहुंचकर कार्यक्रम से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मौके का नक्शा बनाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बालेंदू के पिता संत बालकराम के बयान दर्ज किए। बताया कि पिता बेटों के इस आयोजन से व्यथित दिखे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बालेंदू और उनके भाइयों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के साथ महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, संत हरिबोल बाबा, आचार्य बद्रीश भी थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed