फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a farmer in mant

खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Mon, 05 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 05 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
murder of a farmer in mant
Murder
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल के समीप हमलावरों ने ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। हत्या का कारण पता करने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गांव जाबरा निवासी किसान भूरी सिंह (45) पुत्र उदय सिंह प्रतिदिन की तरह खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। बताया गया है कि रात में कुछ लोगों ने चारपाई पर सो रहे भूरी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह जब मृतक का पड़ोसी सत्यवीर सिंह खेत पर पहुंचा तो भूरी सिंह का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन


ट्यूबवेल के पास ही भूरी सिंह के बड़े भाई विक्रम का भी मकान है। सत्यवीर ने घटना की सूचना विक्रम के लड़कों को दी तो खबर आसपास के गांवों में फैल गई। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने आसपास की स्थिति का अवलोकन किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बड़े बेटे अनिल कुमार ने थाना मांट में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी के लिए नमूने
माना जा रहा है किसान भूरी सिंह की हत्या रात में 10 से 12 बजे के बीच गोली मारकर की गई हो। क्योंकि शव अकड़ गया और चारपाई के नीचे गोली लगने के बाद जो खून पड़ा हुआ था, वह सूखा मिला है। पुलिस ने जांच के दौरान चारपाई पर बिछे हुए कपड़े और मिटटी पर पड़े खून के नमूने लिए हैं।

100 मीटर की दूरी पर भाई का घर
जाबरा निवासी किसान भूरी सिंह के बड़े भाई विक्रम का घर घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। रात में गोली चलने की आवाज घर की छत पर सो रहे लोगों को सुनाई नहीं दी, यह भी सवाल उठ रहा है।


किसी से नहीं दुश्मनी
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि भूरी सिंह की किसी व्यक्ति से दुश्मनी नहीं थी। हमेशा अपने काम से काम रखने वाले व्यक्ति थे। यह काम बदमाशों का भी प्रतीत नहीं होता क्योंकि शव के पास से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed