फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   minor girl have attempted for suicide

छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ

Fri, 08 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 08 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
minor girl have attempted for suicide
थाना गोविंद नगर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ और मारपीट से आहत होकर गुरुवार देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आरोपी राधेश्याम कालोनी निवासी युवक उसे जंगल जाते समय अगवा कर ले गया था। उसके चंगुल से मुक्त होकर घर आई किशोरी ने यह कदम उठाया। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक भोला को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी राजुद्दीन को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


गोविंद नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 15 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम को जंगल में गई थी। वहां से युवक उसे अगवा कर ले गया। युवक ने किशोरी संग मारपीट की और उससे जबरन शादी करने का दबाव बनाया। बाद में किसी तरह से वह मुक्त होकर घर आई और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी शिकायत किशोरी के पिता ने गोविंदनगर पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राधेश्याम कालोनी निवासी युवक भोला को गिरफ्तार कर लिया और राजुद्दीन को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गोविंदनगर पुलिस ने जयसिंगपुरा निवासी युवक राहुल को स्कूल जा रही लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। लड़की के परिवारीजनों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed