फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mid day meal tragedy

मिड डे मील का दूध बना जहर

Thu, 05 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 05 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
mid day meal tragedy
मिडडे मील से बच्चे बीमार
 डायट परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बंटे दूध को पीने से कांशीराम कालोनी निवासी दो बच्चों और एक आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। 127 (बच्चे व उनके परिवारीजन) का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद कांशीराम कालोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


दूध पीने के बाद जिन तीन की मौत हुई, उनमें कीर्ति (4) पुत्री पूरन, जीशान (5) पुत्र जाफर अली उर्फ बबलू और आंगनबाड़ी सहायिका ऊषा देवी (45) पत्नी रमेश थीं। तीनों कांशीराम कालोनी के रहने वाले थे। दूध पीने से बीमार हुए अन्य बच्चे भी इसी कालोनी के हैं। बुधवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन ने मिड डे मील में अमूल दूध के पैकेट वितररित किए थे।
विज्ञापन


स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पास में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों ने भी यह दूध ले लिया था। घरवालों का आरोप है कि बुधवार शाम को घर पर दूध पीते ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो वे उन्हें निजी चिकित्सकों के पास ले गए। रात में जीशान और कीर्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर डीएम राजेश कुमार अधिकारियों के साथ कांशीराम कालोनी पहुंचे और बीमार बच्चों को उपचार के लिए अस्पतालों में भिजवाया। सीएमओ ने बताया कि 127 का जिला अस्पताल, स्वर्ण जयंती, नयति हास्पिटल और अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनमें बच्चों के अलावा  करीब एक दर्जन बच्चों के परिवारीजन भी शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में मामला दूध के सेवन से बीमार होने का है। उधर, गुरुवार सायं करीब चार बजे आंगनबाड़ी सहायिका उषा की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके घरवालों का भी कहना है कि बच्चों द्वारा लाया गया दूध पीने के बाद ही उनकी भी हालत बिगड़ गई थी।

आगरा से मंगाया था दूध: अक्षय पात्र
अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्रय अधिकारी राजेंद्र मंडल और पीआरओ कमल योगी ने बताया कि बुधवार को मथुरा में परिषदीय विद्यालयों के 65 हजार बच्चों को दूध दिया गया था। ये वालमार्ट के स्टोर मंगाए गए थे। वालमार्ट के आगरा प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की हम सप्लायरों के साथ जांच कर रहे हैं। उनके स्टोर में उत्तम गुणवत्ता व फूड सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाता है। 


बीमार बच्चों के अच्छे से अच्छे उपचार के निर्देश दिए गए हैं। मृतकों के घरवालों ने बताया है कि दूूध पीने के बाद इनकी हालत बिगड़ी। कालोनी में होने वाली जलापूर्ति के भी दूषित होने की आशंका है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। अक्षय पात्र में दूध के नमूने लिए गए हैं।
राजेश कुमार, डीएम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed