{"_id":"56d9eb084f1c1bb3048b4a91","slug":"man-shot-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला श्यौबा निवासी युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। युवक अपने खेत से लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने ग्राम प्रधान पर हमले का आरोप लगाया है।
नगला श्यौबा निवासी तेजवीर देर रात करीब नौ बजे अपने खेत से लौट रहे थे। इस दौरान किसी ने उन पर फायर कर दिया। एक गोली तेजवीर के सीने से पार हो गई। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
गांव में तेजवीर के परिवारीजनों ने बताया कि युवक का ग्राम प्रधान से जमीन के सिलसिले में पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने हमले का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।