{"_id":"df964487e7e24d61050ab11653826236","slug":"man-died-in-tractor-car-collition-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 04 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र में मथुरा राया रोड पर ईंटें ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर नौ निवासी नरेंद्र गुप्ता अपने पुत्र अनुज गुप्ता (30), योगेश गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता के साथ कार से तड़के यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए मथुरा आए थे।
सुबह पांच बजे जब वे मथुरा राया रोड पर थाना यमुनापार क्षेत्र में गांव गौसना के निकट से गुजर रहे थे तभी ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी कार टकरा गई। हादसे में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को यमुनापार पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अनुज गुप्ता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में दीपक गुप्ता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।