फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man died and blame of murder on friends

युवक की ननिहाल में मौत, दोस्तों पर शक

Fri, 28 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मांट(मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला मांट(मथुरा) Updated Fri, 28 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
man died and blame of murder on friends
Murder
गांव प्रेमनगर के युवक की ननिहाल इगलास के गांव श्योरा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके शव को लेकर पहुंचे साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी सोनू (18) पुत्र रनवीर सिंह पूना में आइसक्रीम बेचने का काम करता था। गुरुवार को वह पूना से अपनी ननिहाल गांव श्योरा थाना इगलास पहुंचा। यहां रात में एक कार्यक्रम में साथियों के साथ शराब पीने के बाद सोनू की तबियत बिगड़ गई। हास्पिटल में उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव को लेकर साथी मांट के प्रेमनगर पहुंचे। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखकर उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव और मृतक के साथियों हीरालाल, भोलू, अनिल निवासी श्योरा को थाना मांट ले आई। सूचना पर इगलास पुलिस भी मांट आ गई और पूछताछ के लिए तीनों साथियों को अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह का कहना है कि घटनास्थल इगलास थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed