{"_id":"589e06384f1c1b905237c0d8","slug":"loot-with-acouple-in-palval","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफाफा गैंग ने दंपति से रुपये, गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफाफा गैंग ने दंपति से रुपये, गहने लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
छाता के हरनाथिया थोक निवासी जीतू जादौन और उनकी पत्नी आशा देवी से गुरुवार को लिफाफा गैंग ने हरियाणा के पलवल के निकट गहने और रुपये लूट लिए। पिटाई कर उन्हें हाईवे किनारे कार से फेंक गए।
जीतू जादौन अपनी पत्नी आशा के साथ गुरुवार को बल्लभगढ़ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। वे हाईवे पर जेसीबी चौराहे पर खड़े थे तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार चालक ने उनसे आगरा का पता पूछा। जीतू ने कहा कि वे छाता जा रहे हैं। कार सवारों ने दोनों को गाड़ी में बैठा लिया।
पलवल के निकट कार चालक ने आगे चेकिंग की बात कहकर उनसे रुपये और गहने एक पीले लिफाफे में रखने को कहा। जीतू ने विरोध किया तो कार सवारों ने उनकी पिटाई कर दी और नकदी, गहने लूट लिए। पलवल के निकट हाईवे किनारे फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पलवल पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की कि ऐसे कांड रोज होेते रहते हैं। पुलिस ने हरियाणा रोडवेेज में बैठा कर उन्हें छाता भिजवा दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने पलवल जाकर एसएसपी से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।