फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot in mathura

नौहझील में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट

Fri, 22 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 22 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
loot in mathura
थाना नौहझील क्षेत्र में अयोध्याकुंज कालोनी में बिल्डिंग कारोबारी के घर से तीन बदमाश दिनदहाड़े 3.50 लाख नकदी सहित दस लाख के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


अयोध्या कुंज कालोनी स्थित ये मकान मांट रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान और सीमेंट एजेंसी चलाने वाले रवि गोयल पुत्र भानुप्रकाश गोयल का है। वारदात के समय उनकी पत्नी डाली गोयल और पुत्र पीयूष गोयल (11) घर पर थे। करीब 11 बजे रवि और डाली पांच लाख रुपये का इंतजाम कर घर लौटे थे। 3.50 लाख रुपये डाली को देकर बाकी रकम लेकर रवि दुकान चले गए।

करीब 11:35 बजे काली डिस्कवर सवार तीन युवक पहुंचे और रवि के नाम की आवाज लगाई। बेटे पीयूष ने गेट खोला। तीनों युवकों ने बताया कि वे सीमेेंट कंपनी से आए हैं। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा। डाली ने पीयूष से पापा को बुलाने के लिए फोन करने के लिए कहा, तभी तीनों युवकों ने तमंचे निकाल लिए। गोली मारने की धमकी देकर पैसे और जेवर निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन


भयभीत डाली से घर में रखे 3.50 लाख नकदी, 230 ग्राम सोने और 950 ग्राम चांदी के जेवरात लूट ले गए। सूचना पर रवि गोयल, नौहझील पुलिस, सीओ छाता पीयूष कुमार सिंह और एसपी देहात अजय कुमार स्वाट टीम प्रभारी, सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के बदमाशों पर शक
अयोध्या कुंज में लाखों की लूट के मामले में पुलिस की निगाह अलीगढ़ के लुटेरों पर टिक गई है। पुलिस ने इस मामले में जेबर में दबिश दी। पता चला कि लुटेरे जेबर में एक व्यक्ति से मांग कर बाइक लाए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार लूट में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed