{"_id":"e14b8adadb9baa859c8d8de2fceb0a07","slug":"loot-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिनदहाड़े चार लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में दिनदहाड़े चार लाख की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े सिविल लाइन चौकी के निकट सड़क किनारे खड़े युवक से बाइक सवार चार लाख रुपये से भरा थैला छीनकर भाग गए। पीड़ित युवक अपने साढ़ू के साथ था और जमीन के एक पुराने विवाद में सुलह के लिए रकम चुकता करने आया था। लूट के बाद बाइक सवार युवक आगरा की ओर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। इधर दूसरे पक्ष के राकेश का कहना है कि उसने रुपये लेने के लिए समय तय नहीं किया था। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव विधौनी निवासी खड्ग सिंह पुत्र रामप्रसाद लक्ष्मीनगर यमुनापार में रहते हैं। खड्ग सिंह के अनुसार उसके साढू़ ब्रजमोहन का आगरा के नाई की सराय जलेसर रोड खंदौली निवासी राकेश से जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें सुलह होने पर राकेश को रुपये देने के लिए ब्रजमोहन खड्ग सिंह के साथ सौंख अड्डा स्थित इलाहाबाद बैंक गए। वहां से खड्ग सिंह ने अपने खाते से तीन लाख 97 हजार रुपये निकाले और थैले में रखकर ब्रजमोहन के साथ कचहरी में मामू वकील के पास जा रहे थे।
दोपहर एक बजे दोनों ने सिविल चौकी से 100 मीटर दूर स्टैंड पर बाइक खड़ी की और आपस में बात करने लगे। रुपयों से भरा थैला लेकर खड्ग सिंह खड़ा था। इसी दौरान काली पल्सर पर दो युवक आए और झटका मारकर खड्ग सिंह के हाथ से थैला छीनकर भाग गए। खड्ग सिंह और ब्रजमोहन ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे आगरा की ओर भाग गए। सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी, एसओ सदर बाजार, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसपी सिटी शैलेश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की है।
विज्ञापन
ब्रजमोहन के पिता ने दो बार किया बैनामा
सिविल लाइन क्षेत्र में हुई चार लाख की लूट को आगरा के थाना खंदौली के जलेसर रोड नाई की सराय निवासी युवक राकेश संदिग्ध बता रहा है। राकेश का कहना है कि उसने ब्रजमोहन से रुपये लेने के लिए शुक्रवार का दिन तय नहीं किया था। राकेश के अनुसार उसने ब्रजमोहन के पिता घूरल्ली से एक मई 2015 को गांव खौंदुआ, बलदेव में छह बीघा जमीन 30 लाख रुपये में खरीदी थी। बाद में पता चला कि उक्त जमीन का घूरल्ली ने कौशल्या नाम की महिला के नाम पहले ही बैनामा कर दिया है। मामले में बलदेव थाने में जून माह में धोखाधड़ी की रिपोर्ट घूरल्ली, ब्रजमोहन और उसके रिश्तेदार राकेश निवासी नगला जमुनी के खिलाफ कराई। अब उसकी विवेचना क्राइम ब्रांच से हो रही है। उसने पुलिस को कागजात भी उपलब्ध कराए। मामले में सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने दोनो पक्षों से पूछताछ की।
बैंक रिकार्ड में निकाले गई रकम
लूट की असलियत पता करने के लिए सीओ सिटी ने बैंक से रिकार्ड पता कराया तो बैंक ने खड्ग सिंह के खाते से रकम निकलना बताया है। पुलिस दोनों मामलों को देखकर आगे बढ़ रही है। राकेश के आने के बाद खड्ग सिंह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी नहीं पहुंचा। पुलिस उसे खोज रही है वहीं घटना को संदिग्ध मान रही है।