{"_id":"219e2679384669a83c1c47c41e3f6c4e","slug":"loot-from-ladies-of-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की महिला श्रद्धालुओं से लूटा पर्स ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई की महिला श्रद्धालुओं से लूटा पर्स
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
थाना बरसाना क्षेत्र में कोसीकलां रोड पर मंदिर से दर्शन कर लौट रही मुंबई की महिला श्रद्धालुओं से पल्सर सवार बैग छीनकर भाग गए। छीना-छपटी में गिरी महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
बरसाना में राधा माधव मोहल्ले की पीली कोठी इलाके में नेत्र शिविर लगा है। शिविर में मुंबई के चिकित्सक ऑपरेशन और आंखों का इलाज कर रहे हैं।
चिकित्सकों की टीम के साथ ही मुंबई के अहमद नगर निवासी संध्या और प्रियंका आई हुई हैं। दोनों सोमवार को शाम सात बजे श्रीजी मंदिर से दर्शन पूजा कर राधामाधव आश्रम लौट रही थीं।
कोसीकलां रोड पर पीछे से आए काली पल्सर सवार दो युवकों ने संध्या के कंधे पर हाथ मारा और तेजी से बैग झटक लिया। इससे संध्या गिर गईं और उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
प्रियंका ने शोर मचाया तो बाइक सवार लुटेरे भाग गए। सूचना पर बरसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। संध्या ने बरसाना पुलिस को तहरीर दी है।