फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   liquer mafia is questioned by army

श्यामवीर से सेना ने की पूछताछ

Fri, 15 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
liquer mafia is questioned by army
थाना हाईवे क्षेत्र की चंदनवन कालोनी में गुरुवार रात को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद हाईवे पुलिस ने श्यामवीर सिंह जेल भेज दिया। पुलिस उससे बरामद ट्रक को चोरी का मान रही है। पूर्व में श्याम के सेना से जुड़े होने कारण सेनाधिकारियों ने भी हाईवे थाने में उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को स्वाट टीम और हाईवे पुलिस ने श्यामवीर की तलाश में चंदनवन फेज टू में दबिश दी थी। पुलिस पकड़ से बचने के लिए किराए पर रह रहा श्यामवीर चाकू लेकर छत पर चढ़ गया था और खुद की नस, गर्दन काटने और पेट में चाकू मारने की कहकर 40 मिनट तक ड्रामा करता रहा। बाद में समझाने पर वह नीचे उतरा।
विज्ञापन


उसके घर की तलाशी में एक तमंचा और घर के बाहर खड़ा ट्रक व चाकू पुलिस ने बरामदकिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक पर अंकित नंबर आगरा की बाइक का है। वहीं देर रात तक पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कुछ फर्जी नंबर प्लेट बरामद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर श्यामवीर के परिवारीजन सेना से जुड़े होने के चलते हाईवे थाने में सेना के लोगों ने पूछताछ की। हाईवे थाने में श्यामवीर पारिवारिक पृष्ठभूमि सैनिक परिवार से जुड़ी बताता रहा। वहीं सेनाधिकारी उसके नाम, गांव के पते पर उसके रिकार्ड की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।



चेतक दस्ते, स्वाट टीम से थी पहचान
चंदनवन फेज टू में किराए पर रह रहे श्यामवीर ने छत पर ड्रामे के दौरान पुलिसकर्मियों का नाम लेकर चेतावनी दी। हाईवे थाने का चेतक दस्ता और स्वाट के सिपाहियों को भी उसने कई बार नाम लेकर पुकारा। उसकी इसी हरकत पर हाईवे थाने के सिपाही उसके सामने जाने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed