फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing injaint, one injoured

जैंत में मंदिर तोड़ने पर फायरिंग, एक घायल

Sun, 14 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
firing injaint, one injoured
गांव जैंत में प्रजापति समाज की ओर से स्थापित मंदिर को तोड़ने पर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया और पथराव और मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के 11 लोगों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने 27 नामजद सहित 100 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव के प्रधान प्रतिनिधि दलवीर सिंह उर्फ भूरा ने बताया कि गांव जैंत के सिगार मोहल्ला में प्रजापति समाज और ठाकुरों की मिली-जुली आबादी है। मोहल्ले के तिराहे के निकट ग्राम समाज की जगह प्रजापति समाज के लोगों की अपील पर मंदिर निर्माण के लिए निश्चित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रजापति समाज ने भोले नाथ का मंदिर बनवा लिया। पास में ही आजाद ठाकुर ने एक पुराना मकान खरीद लिया, यहां वह अपनी गाड़ी खड़ी करने लगे। बताया गया कि मंदिर के कारण उनकी गाड़ी खड़ी करने में अड़चन आने पर उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से यहां से मंदिर हटाकर अन्य कहीं बनाने के लिए कहा, लेकिन प्रजापति समाज के लोग नहीं माने।

बताए अनुसार रविवार सुबह आजाद ठाकुर अपने साथ छह से अधिक लोगों को लेकर आए और मंदिर तोड़ दिया, प्रतिमा उखाड़ दी। विरोध करने पर प्रजापति समाज के लोगों की पिटाई कर दी और फायरिंग की। इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ।

इस दौरान 48 वर्षीय चोखे प्रजापति के हाथ में गोली लग गई। मोहन, भूदेव, कमल सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और जैंत, वृंदावन कोतवाली, हाईवे, गोवर्धन, छाता पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में आजाद सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 11 जेल भेजे
मथुरा। पुलिस के अनुसार मंदिर को तोड़ने और मारपीट, पथराव आदि के मामले में कोई पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि जैंत पुलिस की ओर से 27 नामजदों सहित 100 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed