{"_id":"587a708e4f1c1b982dba7e89","slug":"firing-in-mathura-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर चलाई गोली बीच में आई मां को लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर चलाई गोली बीच में आई मां को लगी
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव खाजपुर में अपनी पत्नी को निशाना बनाकर चलाई गई गोली बीच में आई मां को लग गई। कमर के पास लगी गोली से लहूलुहान हुई मां जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को नोएडा के कैलाश हास्पिटल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी युवक हाथ नहीं लगा।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को गांव खाजपुर निवासी जीवनदेई (54) पत्नी वीरेंद्र सिंह की अपनी पुत्रवधू पूजा से किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह देखकर उनके पुत्र भागीरथ सिंह को गुस्सा आ गया। उसने अपनी पत्नी को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली दाग दी। इसी दौरान आगे आने पर गोली उसकी मां जीवनदेई को लगी। गोली लगते ही वह गश खाकर जमीन पर गिर गईं।
यह खबर गांव में फैलते ही भीड़ जुट गई। इसी बीच भागीरथ भाग खड़ा हुआ। लहूलुहान महिला को ग्रामीण नोएडा के कैलाश हास्पिटल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर पर ग्रामीणों के अलावा कोई नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।