{"_id":"58b31f244f1c1bbe5683106e","slug":"farm-farmer-shot-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर पानी लगा रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर पानी लगा रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली छाता के बहरावली में रविवार देर शाम खेत पर पानी लगा रहे किसान को गोली मार दी गई। गोली उसके कंधे के नीचे लगी है। इस मामले में घायल के समधी और उसके बेटे सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पैगांव शेरगढ़ निवासी वीरेंद्र (40) पुत्र हुकुम सिंह अपने भाई के साथ छाता स्थित बहरावली में खेत में पानी लगा रहे थे। इसी बीच आए पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की।
घायल के भाई प्रीतम ने नगला फौजदार डीग निवासी थान सिंह, उसके पुत्र करतार और तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि घायल के भतीजे को आरोपी थान सिंह की बेटी ब्याही थी, जो कि ढाई वर्ष पूर्व मर गई। इस मामले में भतीजे करतार को जेल जाना पड़ा था। इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।