फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farer murdered after beating bruatly

किसान की पीट-पीट कर हत्या, दूसरा घायल

Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
farer murdered after beating bruatly
हत्या
थाना राया क्षेत्र के नगला चंदू के निकट देर रात नगला चंदू के युवकों ने बाइक सवार दो किसानों से नकदी और मोबाइल लूट लिए, विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की। इससे एक किसान की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में छह लोगों के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


राया के नगला भरऊ निवासी चंद्रपाल सिंह (50) पुत्र ज्वाला प्रसाद अपने साथी गोपाल पुत्र अंडीलाल निवासी पचावर थाना बलदेव के साथ बाइक से धान का बीज लेने राया आए थे। मंगलवार रात 9:30 बजे वे राया से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नगला चंदू के समीप वहीं के निवासी जीतू और उसके पांच साथियों ने उन्हें रोक लिया और नकदी और मोबाइल छीनने लगे।
विज्ञापन


चंद्रपाल और गोपाल ने विरोध किया तो हमलावरों ने डंडो से दोनों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपी दोनों किसानों से 15000 रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सूचना पर राया पुलिस भी आ गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपाल की उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई और गोपाल की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चंद्रपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में चंद्रपाल के पुत्र हरेंद्र ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


प्राथमिक तौर पर मामला एक्सीडेंट के बाद हुई मारपीट का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात को गांव के कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इनसे चंद्रपाल की बाइक टकरा जाने पर मारपीट हुई थी।
-बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed