फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   deth of a Prisoner inmathura jail

जेल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली सजायाफ्ता की लाश

Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
deth of a Prisoner inmathura jail
डीआईजी ने किया जेल का निरीक्षण
जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की लाश रविवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे अस्पताल में पानी की टंकी के पाइप पर झूलती मिली। बंदियों ने शोर मचाया तो जेल अफसर दौड़े और शव को नीचे उतारा। जेल प्रशासन का कहना है कि उसने फांसी लगाकर जान दी है जबकि परिवार वाले जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 
वृंदावन के मुहल्ला दुसायत निवासी सुखराम के बेटे ब्रजनंदन (55) और महावीर (65) हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। पुलिस ने 17 मई, 1987 को वृंदावन में हुई तेज सिंह की हत्या के मामले में इन दोनों के साथ एक तीसरे भाई शंकर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन


जिला जज के यहां से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील दायर की गई। हाईकोर्ट से पांच महीने बाद जमानत मिल गई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान 21 दिसंबर, 2015 को दोनों की जमानत खारिज करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सजायाफ्ता होने के साथ ही पुलिस ने महावीर कोे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि ब्रजनंदन ने सरेंडर कर दिया था। तीसरे भाई शंकर सिंह की मौत जमानत अवधि के दौरान हो गई थी। परिवार वालों ने दोनों की जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की। 14 सितंबर को अदालत ने सुनवाई करते हुए दोनों को जमानत देने से इंकार कर दिया। 16 सितंबर को परिवार वालों ने ब्रजनंदन से जेल में मुलाकात की। बताया कि जमानत खारिज हो गई है। 

रविवार की शाम को जेल में उस वक्त हल्ला मचा जब अस्पताल में बनी पानी की टंकी के पाइप से बांधे गए फंदे से ब्रजनंदन झूलता मिला। शोरशराबा मचने पर अफसर मौके पर पहुंचे और उसके शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ठ भी पहुंचे।

जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि ब्रजनंदन ने गमछे से फांसी लगाकर जान दी है। वह जमानत न मिलने से टेंशन में था। वहीं ब्रजनंदन के बेटे एडवोकेट कुलदीप सिंह का आरोप है कि उसके पिता की जेल में हत्या की गई है। जब वह लोग उनसे मिलने गए थे तब सब सामान्य था।    


सुबह से ही उदास था ब्रजनंदन
ब्रजनंदन सुबह से ही उदास था। जेल अफसरों का कहना है कि जिस बैरक में वह रह रहा था वहां के बंदियों ने बताया कि किसी से बात नहीं कर रहा था। दो दिन पहले तक जरूर कह रहा था कि उसकी जमानत हो जाएगी और वह अपने घर को चला जाएगा। जेल में अपने सभी साथियों से उसने इस बात का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed