फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   deth of a girl at the way

बहन से मिलने जा रही युवती की रास्ते में मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
deth of a girl at the way
सूचना पर पहुंचे युवती के परिवारीजन।
शनिवार की शाम को यमुनापार थाना क्षेत्र में गांव गोधरपुर के पास एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि युवती की मौत हार्टअटैक से हुई है। एटा जनपद के थाना अवागढ़ के गांव बधा निवासी बनी सिंह की बेटी रूपा (25) छटीकरा में एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करती थी।
विज्ञापन


रूपा की बहन नेमा यमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गोधरपुर में रहती है। रूपा अपनी बहन के घर अक्सर जाया करती थी। शनिवार की शाम को करीब सात बजे रूपा का शव गांव गोधरपुर के करीब रास्ते में मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इत्तला पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


रूपा के जीजा भानू सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। पुलिस का कहना है कि उसके शव पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। पास में दो बैग पड़े मिले थे। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि युवती की मौत हार्टअटैक से हुई है। परिवार वालों से जो बताया गया है उसके मुताबिक वह बीमार रहा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed