{"_id":"6bac5f90d9cdca16509fbf37b5db118b","slug":"dacoity-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णानगर में डाक्टर के घर 10 लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृष्णानगर में डाक्टर के घर 10 लाख की डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम 7:30 बजे बदमाशों ने एक दंत चिकित्सक के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मुंह पर रुमाल बांधकर घर में घुसे बदमाश करीब 10 लाख रुपये की नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। डकैती की पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हुई हैं। वारदात के दौरान डकैत बार बार चिकित्सक के परिवार ये यह पूछते रहे कि एक करोड़ रुपये कहां रखे हैं।
कृष्णानगर में कृष्णाविहार कॉलोनी में सड़क किनारे पीसी ज्वैलर्स के निकट शहर के प्रमुख दंत चिकित्सक डा. पुनीत बंसल का मकान संख्या 190/2 है। पास में ही उनकी क्लीनिक है। पीसी ज्वैलर्स के ऊपर के माले पर उनके पिता ब्रजमोहन बंसल की पिज्जा शॉप हैं।
बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बाथरूम में बंद कर दिया और कनपटी पर असलाह लगाकर सेफ की चाबी हथिया ली। इसी दौरान पिज्जा शॉप का कर्मचारी मोहन श्याम चाबी देने आया तो उसे भी बदमाशों ने बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाश दो लाख की नकदी के अलावा दंत चिकित्सक नेहा बंसल व मां मीरा बंसल के जेवरात व कीमती सामान सहित 10 लाख से अधिक का सामान लूट कर ले गए। बदमाशों के फरार होने के बाद नौकर के मोबाइल से ब्रजमोहन बंसल ने अपने परिचित राजेंद्र वकील को फोन कर अवगत कराया। राजेन्द्र कृष्णानगर चौकी से पुलिस लेकर मौके पर पहुॅंचे। सूचना पर एसपी देहात अजय कुमार, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए।