{"_id":"58daabc14f1c1b9b7663db8b","slug":"college-manager-s-son-beaten-on-revenue-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रबंधक के पुत्र ने राजस्व निरीक्षक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज प्रबंधक के पुत्र ने राजस्व निरीक्षक को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नौहझील थाने का घेराव किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा नौहझील के जनता इंटर कालेज में मंगलवार को यूपी बोर्ड की इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान प्रबंधक के पुत्र ने राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा की पिटाई कर दी। सूचना पर एसडीएम मांट सदानंद गुप्ता और सीओ मांट संजय सागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी भाग गया। इधर, कुछ परीक्षार्थियों ने राजस्व निरीक्षक पर छात्राओं की चेकिंग का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और जाम लगाने का प्रयास किया। समझाने पर वह चले गए।
जनता इंटर कालेज में मंगलवार को दूसरी पाली में इंटर का रसायन विज्ञान का पेपर था। एसडीएम मांट के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा कालेज में 4:10 बजे निरीक्षण के लिए पहुंचे। आरोप है कि कालेज प्रबंधक रामवीर सिंह के पुत्र विवेक चौधरी ने विद्यार्थियों की चेकिंग का विरोध करते हुए राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के साथ गाली गलौज की और साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। राकेश कुमार शर्मा ने समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
एसडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि प्रबंधक के पुत्र विवेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की है। कार्रवाई करते हुए सेंटर डिबार की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि छात्राओं की चेकिंग करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
दो मुन्नाभाई और सात नकलची पकडे़ गए
इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में एसडीएम मांट ने बहादुर सिंह इंटर कालेज जरैलिया में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो मुन्नाभाई को पकड़ा। नौहझील स्थित ओएसिस इंटर कालेज से एक नकलची पकड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छह परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ लिया। इनमें से दो परीक्षार्थी अक्रूर इंटर कालेज छाता, तीन श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कालेज नंदगांव और एक नकलची राधाबिहारी इंटर कालेज बरसाना से पकड़े गए हैं। डीआईओएस डॉ. आईपी सिंह सोलंकी ने बताया कि नौहझील के जनता इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक को एसडीएम के निर्देशानुसार बदल दिया गया है।
जैंत केंद्र पर हुआ हंगामा
हाईवे स्थित पंडित नारायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैंत में मंगलवार को नकल के लिए उगाही करने पर अभिभावकों और परीक्षा केंद्र संचालक में काफी देर तक तड़का-भड़की हुई। कालेज प्रशासन और अभिभावकों के बीच जम कर हंगामा हुआ।
नकल रोकने के लिए शासन ने बनाया कंट्रोल रूम
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शासन स्तर से मंगलवार को कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया। इसके दो नंबर जारी किए गए हैं। एक मोबाइल नंबर 9454457241 और पीएनटी नंबर 0522-2236760 है। यह नंबर बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में हो रही नकल की शिकायतें मिलने पर जारी किए गए हैं। मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए वीडियो अथवा फोटो भी भेजे जा सकते हैं।