{"_id":"5921da994f1c1b3e6a5361b3","slug":"balwa-s-murder-five-prisoners-including-ranga","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा हत्याकांड: जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा हत्याकांड: जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रंगा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 22 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
राकेश उर्फ रंगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में होलीगेट पर कोयला वाली गली में 15 मई को सराफ मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूटने वाले रंगा गैंग के पांच बदमाशों को रविवार को जेल भेज दिया गया। बदमाश नीरज अभी एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती है। पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने शनिवार की सुबह चौबियापाड़े से राकेश उर्फ रंगा, नीरज, विष्णु उर्फ छोटू, कामेश, आयुष और आदित्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। राकेश उर्फ रंगा और उसके छोटे भाई नीरज को गोली लगी थी। तीसरा भाई कामेश उर्फ चीनी भी घायल हुआ था। बदमाश तीनों भाइयों को एसएन मेडिकल कालेज आगरा में भेज दिया था।
रविवार को राकेश उर्फ रंगा और कामेश को एसएन से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने रंगा और उसके भाई कामेश उर्फ चीनी को अदालत में पेश किया वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। बाकी अपराधी भी जेल चले गए हैं। शहर कोतवाल डीएन मिश्रा ने बताया कि बदमाशों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल करेंगे।