{"_id":"573dc3424f1c1b5758ac7247","slug":"again-car-loot-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटी कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटी कार
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों ने चालक को फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर लग्जरी कार लूट ली। दो लुटेरे नोएडा से एक महिला और किशोरों के साथ आगरा-मथुरा घूमने की कहकर भाड़े पर गाड़ी लेकर आए थे।
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले के थाना रबूपुरा के गांव हाजीपुर निवासी जगदीश सिंह (61) भाड़े पर अपनी स्विफ्ट कार चलाते हैं। बुधवार सुबह उन्होंने झज्जर कस्बे से आगरा और मथुरा घूमने के लिए अपनी गाड़ी भाड़े पर तय की और दो युवक, एक महिला और दो किशोरों को लेकर आगरा आ गए।
आगरा से जगदीश सभी को लेकर मथुरा गए और रात में करीब नौ बजे जन्मस्थान के दर्शन कराए। रात 10 बजे मथुरा से नोएडा की ओर चले तो 11 बजे छाता में हाईवे किनारे लुटेरों ने चौधरी ढाबे पर गाड़ी खाने के लिए रुकवाई और जगदीश को भी फ्रूटी पीने को दी।
विज्ञापन
फ्रूटी पीने के बाद जगदीश बेहोश हो गए और चारपाई पर लेट गए। लुटेरों ने ढाबा संचालक को कह दिया कि चालक ने शराब पी ली है और उन्हें सोने दे। वे शादी में होकर दो घंटे बाद आते हैं। यह कहकर चालक से गाड़ी की चाबी, मोबाइल आदि ले लिया और गाड़ी लूटकर भाग गए। गुरुवार जागने पर जगदीश ने जब गाड़ी गायब देखी तो हकीकत पता चली। इस मामले में जगदीश ने छाता कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।