फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused arrested in mathura

किशोरी को जलाकर मारने का आरोपी हिरासत में

Fri, 12 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in mathura
थाना सदर बाजार क्षेत्र में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को जलाकर मारने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने खुद को निर्दोष बताया और किशोरी के ताऊ द्वारा झूठा फंसाने बात कही है। घटनास्थल पर मिले सबूत भी कहानी कुछ और होने का इशारा कर रहे हैं। इसलिए घटना को षड्यंत्र मानकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


 बता दें कि नौ फरवरी की शाम को एक किशोरी की घर में जलकर मौत हो गई थी। मामले में गांव औरंगाबाद निवासी भोला पर आरोप है कि उसने किशोरी से छेड़खानी की और विरोध करने पर कैरोसिन डालकर उसे जला दिया। घटना की रिपोर्ट किशोरी के परिवारीजनों ने दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भोला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सदर पुलिस और एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने युवक से पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि युवक खुद को निर्दोष बता रहा है। युवक का कहना है कि वह मंगलवार को दोपहर दो बजे जादूगर ओपी शर्मा का शो देखने गया था। उसने शो का टिकट भी एसपी सिटी को दिखाया और शाम 4:47 बजे जादूगर के साथ अपने मोबाइल में खींची सेल्फी भी दिखाई।  शाम पांच बजे शो छूटने के वह भाई के साथ गांव से गोकुल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर किशोरी ने शाम पांच बजे अपने मामा को फोन कर किसी के द्वारा पीटे जाने की शिकायत भी की। उसकी कॉल डिटेल पुलिस निकलवा रही है। पुलिस ने किशोरी के मामा को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। एसपी सिटी ने बताया कि घटनास्थल पर जिस चारपाई पर किशोरी जली अवस्था में मिली वह चारपाई जली नहीं थी और कमरे में धुएं के गुबार व जाले आदि नहीं मिले हैं। किशारी के बाल भी नहीं जले थे। सामान बिखरा पड़ा था। कमरे की वीडियोग्राफी पुलिस ने कराई है।

जलने, दम घुटने, सिर की चोट से मौत  
सदर बाजार क्षेत्र की किशोरी की मौत सिर की चोट, दम घुटने और जलने से हुई। एसपी सिटी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की सांस नली में कार्बन पार्टिकल्स भी आए हैं। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से भी पूछताछ करेगी। पुलिस का मानना है कि पहले सिर पर प्रहार कर किशोरी को मारा गया। इसके बाद घायलावस्था में उस पर केरोसिन डाला गया। इससे उसकी सांस नली में कार्बन पार्टिकल्स प्रवेश कर गए।


राहुल गांधी, डीजीपी ने लिया संज्ञान
छेड़खानी के विरोध में किशोरी को जलाकर मारने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद घटना का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और डीजीपी जावीद अहमद ने संज्ञान लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निजी सचिव ने फोन कर जानकारी मांगी। डीजीपी कार्यालय से रोजाना पूछताछ और कार्य की प्रगति जानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed