फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident in mathura

ट्रक की टक्कर से भैंस मरी, चालक क्लीनर बंधक बनाए

Tue, 08 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बरसाना Updated Tue, 08 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident in mathura
थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से भैंस की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक और क्लीनर की पिटाई कर बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक मालिक ने भैंस की कीमत चुकता की इसके बाद ही ग्रामीणों ने दोनों को मुक्त किया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद एक ट्रक गिट्टी लेकर कामां की पहाड़ी से अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में गांव गाजीपुर के निकट लच्छी सिंह की भैंस से ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे और क्लीनर को पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर बंधक बना लिया। सूचना पर बरसाना पुलिस पहुंच गई। चार घंटे तक चली मशक्कत के बाद ट्रक मालिक ने भैंस की कीमत चुकता की तब ग्रामीणों ने चालक और क्लीनर मुक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ट्रक चालक और क्लीनर को थाने ले गई। बताया गया कि ट्रक चालक और क्लीनर बिना परमीशन के गिट्टी ले जा रहे थे। बरसाना और आसपास के पहाड़ों पर गिट्टी खनन प्रतिबंधित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरसाना पुलिस ने देर शाम ट्रक चालक और क्लीनर को छोड़ दिया। इसे लेकर इलाके में खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed